City NewsRegional

राजस्थान में महिला ने एक साथ दिया 4 बच्चों को जन्म, सभी स्वस्थ

जयपुर। राजस्थान से एक अजब-गजब मामला सामने आया है। यहां के टोंक जिले में एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है, जिनमें दो लड़के और दो लड़कियां है। फिलहाल महिला और उसके चारों बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ बताए जा रहे हैं। चार साल के इंतजार के बाद घर में एक साथ चार बच्चों की किलकारियां गूंजने से परिवार के लोगों की खुशी भी चौगुनी हो गई है।

महिला का इलाज करने वाली डॉक्टर शालिनी अग्रवाल ने बताया कि टोंक के वजीरपुरा की रहने वाली महिला किरण कंवर की शादी को 4 साल होने के बाद मेडिकल समस्या के कारण उसकी कोई संतान नहीं थी। किरण अपने इलाज के लिए कुछ महीने पहले आयुष्मान हॉस्पिटल आई थी। इलाज के बाद वह गर्भवती हुई और उसकी सोनोग्राफी के दौरान गर्भ में 4 बच्चे होने का पता चला। इसके बाद से ही महिला लगातार चिकित्सकों की निगरानी में अपना उपचार कराती रही।

शनिवार रात को महिला के पेट में दर्द होने की शिकायत के बाद परिजन उसे लेकर आयुष्मान हॉस्पिटल पहुंचे जहां महिला चिकित्सक शालिनी अग्रवाल ने महिला का ऑपरेशन कर प्रसव कराया। चिकित्सकों का कहना है कि महिला द्वारा जन्म दिए गए बच्चों में 2 लड़के और 2 लड़कियां हैं। फिलहाल 3 नवजात बच्चों का जनाना अस्पताल तो वहीं एक बच्चे और उसकी मां का आयुष्मान हॉस्पिटल में उपचार जारी है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH