Sports

गोल्ड जीतने के बाद आया नीरज चोपड़ा का बयान, देर तक जागने के लिए लोगों को बोला थैंक्स

बुडापेस्ट। वर्ल्ड चैंपियनशिप 2023 में नीरज चोपड़ा ने इतिहास रचते हुए जैवलिन थ्रो के फाइनल में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 88.17 मीटर की दूसरी हासिल की जिसे किसी और खिलाड़ी इस दूरी को पार नहीं कर सका।इस जीत के बाद नीरज चोपड़ा ने अपने फैंस को थैंक्स बोला है।

उनका खेल भारतीय समयानुसार रात 11:45 बजे (रविवार को) शुरू हुआ और रात 1 बजे तक चला। नीरज ने कहा, मैं देर तक जागने के लिए भारत के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं। यह पदक पूरे भारत के लिए है। मैं ओलंपिक चैंपियन हूं, अब विश्व चैंपियन हूं। विभिन्न क्षेत्रों में कड़ी मेहनत करते रहें। हमें दुनिया में नाम कमाना है।

पिछले कुछ महीनों से चोट से परेशान रहे नीरज ने अपनेे दूसरेे प्रयास में 88.17 मीटर भाला फेंककर प्रतियोगिता में बाजी मार ली।
पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 87.82 की दूरी के साथ रजत पदक जीता, जो उनके देश के लिए पहला विश्व चैम्पियनशिप पदक है, जबकि चेक गणराज्य के याकूब वडलेज ने 86.67 की दूरी के साथ पिछले साल ओरेगन में जीता कांस्य पदक बरकरार रखा।

प्रतियोगिता में शामिल दो अन्य भारतीयों ने भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, लेकिन पोडियम पर नहीं पहुंच सके – किशोर कुमार जेना, जिन्हें बुडापेस्ट पहुंचने के लिए वीजा समस्याओं से जूझना पड़ा, 84.77 के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ पांचवें स्थान पर रहे, जबकि डी.पी. मनु 84.14 के साथ छठे स्थान पर रहे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH