Regional

मुंबई : पतंग के मांझे से कटा पुलिस कांस्टेबल का गला, मौके पर ही मौत

मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई में पतंग के मांझे से एक पुलिस कांस्टेबल का गला कट गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस कांस्टेबल ड्यूटी खत्म कर बाइक पर घर जा रहे थे। इसी दौरान ये घटना घटी।

जानकारी के मुताबिक मुंबई के सांताक्रूज हाईवे पर पतंग की डोर से गला कट जाने से कांस्टेबल जाधन की मौत हो गई, पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी। ड्यूटी से घर लौट रहा था सिपाही पुलिस ने बताया कि घटना तब हुई जब मृतक कांस्टेबल समीर सुरेश जाधव घर जा रहे थे।

पुलिस ने कहा, “पुलिस कांस्टेबल समीर सुरेश जाधव, जो अपनी बाइक पर ड्यूटी के बाद घर जा रहे थे, पतंग की डोर से उनका गला कट गया, जिससे उनकी मौत हो गई।” उन्हें नजदीकी सायन हॉस्पिटल लेकर जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें चेक करते ही मृत घोषित कर दिया। मुंबई की खेरवाड़ी पुलिस ने इस घटना को बड़ी ही गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH