Entertainment

मेकअप आर्टिस्ट शूरा संग शादी के बंधन में बंधे अरबाज, 56 की उम्र में दूसरी बार लिए सात फेरे

मुंबई। सलमान खान के छोटे भाई अरबाज खान ने मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान संग शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी के बाद उनकी पहली तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें एक्टर को अपने बेटे अरहान खान और नई-नवेली दुल्हनिया शौरा खान के साथ एक ही फ्रेम में देखा जा सकता है।

अरबाज खान ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शादी के बाद की तस्वीरें शेयर की है। इसे शेयर कर उन्होंने अपने रिश्ते को ऑफिशियल और निकाह का ऐलान किया है। फोटोज में कपल को रोमांटिक देखा जा सकता है। वहीं, बेटे अरहान खान और नई नवेली दुल्हनिया शौरा खान के साथ एक फ्रेम वाली फोटो को विरल भयानी के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इसमें देख सकते हैं कि कपल मैचिंग ड्रेस में नजर आ रहा है और अरहान पापा की वेडिंग में ब्लैक सूट में दिखाई दे रहे हैं। निकाह में एक्टर ने फ्लोरल सूट और क्रीम कलर की पैंट पहनी थी। इसके साथ ही उनकी दुल्हनिया को फ्लोरल प्रिंटेड लहंगे में देखा जा सकता है।

कपल के निकाह में परिवार के अलावा बॉलीवुड के कई स्टार्स शामिल हुए हैं।रवीना टंडन ने नवविवाहित अरबाज खान और शूरा खान को 24 दिसंबर को उनकी शादी की बधाई दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पुराना वीडियो साझा किया है, जिसमें वे जोड़े के साथ रात भर डांस करते नजर आ रहे हैं। शादी में अरबाज के भाई सलमान खान और सोहेल खान अपने माता-पिता सलीम खान और सुशीला चरक उर्फ सलमा खान के साथ शामिल हुए। निकाह समारोह में उनके करीबी दोस्त रवीना टंडन, रिद्धिमा पंडित, रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख भी शामिल हुए। अरबाज की पहली शादी मलायका अरोड़ा से हुई थी। वे 2016 में अलग हो गए और 2017 में आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया; उनका एक बेटा अरहान है। अरबाज ने जियोर्जिया एंड्रियानी को भी डेट किया लेकिन पिछले साल दोनों ने अलग हो गए।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH