City NewsRegional

बिहार: पटना में टेलिकॉम टावर से बैटरी चुरा रहे चोरों ने दरोगा को मारी गोली, हालत खतरे से बाहर

पटना। बिहार की राजधानी पटना में टेलिकॉम टावर से बैटरी चुरा रहे चोरों ने पुलिस गश्ती टीम पर गोली चला दी। गोली एक दरोगा को लगी। उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि बेउर मोड़ के पास एक गली में कुछ लोग टेलीकॉम टावर से बैटरी चोरी कर रहे हैं। इस सूचना पर 112 और थाना गश्ती टीम मौके पर पहुंची। उस दौरान पुलिस ने देखा कि वहां 7 लोग मौजूद थे। पुलिस के पहुंचते ही अपराधियों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी.

इस फायरिंग की घटना में एसआई फुलन राम के दाहिने हाथ की कोहनी में गोली लग गयी है। इसके तुरंत बाद उन्हें इलाज के किए हॉस्पिटल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार गोली सिर्फ दारोगा के मांस को छू कर निकली है। डॉक्टर ने स्टिच करके उन्हें डिस्चार्ज कर दिया है। वह अब बिल्कुल ठीक हैं। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमे एक मास्टरमाइंड भी पकड़ा गया है जिसका टॉवर बैटरी चोरी का एक दशक से अधिक का आपराधिक इतिहास है. वहीं बाकी 4 लोग फरार हो गए हैं.

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH