NationalSports

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बजरंग पुनिया और अन्य पहलवानों से की मुलाकात, कुश्ती में भी आजमाए हाथ

झज्जर (हरियाणा)। भारतीय कुश्ती संघ विवाद के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बजरंग पुनिया और अन्य पहलवानों से मुलाकात की है। राहुल गांधी आज बुधवार सुबह हरियाणा के झज्जर जिले के छारा गांव पहुंचे। राहुल गांधी वीरेंद अखाड़े में पहलवानों से मिलने आए। यह वहीं अखाड़ा जिसमें दीपक और बजरंग पूनिया ने कुश्ती शुरू की थी। इस दौरान राहुल गांधी ने पहलवानों के साथ कुश्ती भी की। उन्होंने मेट पर जमकर एक्सरसाइज भी की।

उन्होंने बजरंग पुनिया के साथ मेट पर कुश्ती की प्रैक्टिस भी की। राहुल गांधी करीब 45 मिनट तक अखाड़े में रुके। बता दें कि पहलवान दीपक पुनिया छारा गांव से है। राहुल गांधी ने बजरंग और अन्य पहलवानों के साथ मेट पर काफी वक्त बिताया। उन्होंने पहलवानों के साथ बैठकर बाजरे की रोटी और सरसों का साग भी खाया।

यहां से जाते समय वो अपने साथ गन्ने और मूली भी लेकर गए। अखाड़े के मालिक आर्य वीरेंद्र ने कहा राहुल से मिलकर काफी अच्छा लगा। इस दौरान उनके साथ कुश्ती और कुश्ती के विवाद पर भी बात हुई। वहीं, बजरंग पूनिया ने बताया कि वो राहुल गांधी पहलवानों का रूटीन देखने आए थे।

भारतीय कुश्ती संघ विवाद के बीच मुलाकात

बता दें कि हाल ही में भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ था, जिसमे बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीता था। इस बात से आहत होकर साक्षी मलिक ने जहां कुश्ती से सन्यास ले लिया था। वहीं, पहलवान बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट ने अवार्ड सरकार को लौटाने का फैसला किया है। इसके बाद सरकार ने संजय सिंह का चुनाव रद्द कर दिया व भारतीय कुश्ती संघ को भंग कर दिया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH