InternationalTop NewsUncategorized

सोमालिया में ‘MV LILA NORFOLK’ जहाज हाईजैक, चालक दल में 15 भारतीय भी; ढूंढने में जुटी नेवी

मोगादिशु। सोमालिया तट पर एक ‘MV LILA NORFOLK’ जहाज हाईजैक हो गया है। जहाज बीते दिन हाईजैक हो गया था, जिसके बाद उसपर भारतीय सेना कड़ी निगरानी रख रही है।

सोमालिया के तट के पास अगवा किए गए लाइबेरिया के झंडे वाले जहाज पर चालक दल में 15 भारतीय सदस्य भी शामिल हैं। भारतीय नौसेना के विमान जहाज पर नजर रख रहे हैं और चालक दल के साथ संचार स्थापित किया गया है।

भेजा गया युद्धपोत आईएनएस चेन्नई

जहाज के हाईजैक के बाद भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस चेन्नई स्थिति से निपटने के लिए जहाज की ओर बढ़ रहा है। खबर के अनुसार, हाइजैक किया गए जहाज का नाम एमवी लीला नॉरफोल्क है और इस पर लाइबेरिया का झंडा लगा है। नौसेना ने अगवा जहाज की निगरानी के लिए अपने एयरक्राफ्ट तैनात कर दिए हैं। अगवा जहाज के क्रू से कम्युनिकेशन भी स्थापित कर लिया गया है। साथ ही नौसेना ने अपने युद्धक जहाज आईएनएस चेन्नई को भी अगवा जहाज की तरफ रवाना कर दिया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH