Top NewsUttar Pradesh

पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा यात्रा पर मल्लिकार्जुन खरगे का निशाना, कहा- आप मणिपुर क्यों नहीं जाते हैं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते दिनों लक्षद्वीप की यात्रा पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मोदी जी मणिपुर क्यों नहीं जाते हैं, क्या वो देश का हिस्सा नहीं है। वो लक्षद्वीप जा सकते हैं। आप मणिपुर जाकर देखो, क्या हाल है उसका। उन्होंने कहा कि हम एक बहुत बड़ा भारता जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। 14 जनवरी को इस यात्रा की शुरुआत होने जा रही है। यह यात्रा मणिपुर से शुरू होगी और देश के 15 राज्यों के 100 लोकसबा सीटों और 300 से अधिक विधानसभा सीटों से होकर गुजरेगी।

बता दें कि पिछोर विधायक प्रीतम लोधी का बेटा दिनेश लोधी आए दिन नशे करके हंगामा करता है। इतना ही नहीं दिनेश पर लोगों को परेशान करने के भी आरोप लगते रहे हैं। अपने ही बेटे की इन हरकतों से विधायक खुद परेशान हो गए। इसके बाद विधायक प्रीतम लोधी खुद अपने बेटे को लेकर थाने पहुंचे। यहां उन्होंने थाने के टीआई और खुद एसपी से भी बेटे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही। यहां बता दें कि थाना पुरानी छावनी सहित कई अन्य थानों में दिनेश के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल दिनेश को थाना पुरानी छावनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बेटे को हवालात भिजवाने के बाद भाजपा विधायक ने मीडिया से बात की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती, अपराधी का कोई रिश्ता नहीं होता, अपराधी अपराधी होता है। उन्होंने कहा कि मेरे लड़के ने अपराध किया है, मैंने स्वयं उसे पुलिस के हवाले किया है। एसपी साहब से मैंने खुद बात की और कहा कि इसके खिलाफ कड़ी से कड़ी धाराएं लगाई जाएं और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। थाने में मैंने भी पुलिस के साथ अपने बेटे दिनेश को थर्ड डिग्री दी है। उन्होंने कहा कि मैं अपराध के विरोध में हूं और हमेशा रहूंगा। पुलिस को पता है मैंने अपराधी का साथ दिया या फरियादी का।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH