International

बांग्लादेश: वोट डालने के बाद पीएम शेख हसीना ने की भारत की तारीफ, बताया भरोसेमंद दोस्त

ढाका। बांग्लादेश में आम चुनाव के दौरान आज प्रधानमंत्री शेख हसीना ने ढाका में अपना वोट डाला। इस दौरान उन्होंने भारत की तारीफ की। साथ ही उन्होंने भारत को अपना पुराना दोस्त बताया है। पत्रकारों से बात करते हुए बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भारत के लिए संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत हमारा भरोसेमंद दोस्त है। हमारे मुक्ति संग्राम के दौरान, उन्होंने हमारा समर्थन किया। 1975 के बाद, जब हमने अपना पूरा परिवार (माता, पिता, भाई) खो दिया था उस समय उन्होंने हमें आश्रय दिया। इसलिए भारत के लोगों को हमारी शुभकामनाएं।

आम चुनाव के लिए हो रहे मतदान पर प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि “हमारा देश संप्रभु और स्वतंत्र है। हमारे देश का क्षेत्रफल छोटा है, लेकिन हमारी आबादी बहुत ज्यादा है। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम हमारे नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करें। हमारा प्रमुख लक्ष्य हमारे देश के नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करते हुए उनके जीवन को बेहतरीन बनाना है। उन्होंने कहा कि इस देश में लोकतंत्र को जारी रखने के लिए मैं हमेशा से प्रयासरत हूं। बिना लोकतंत्र के आप कोई भी विकास का काम नहीं कर सकते हैं। साल 2009 से लेकर 2023 तक जो लोकतंत्र कायम रहा उसी की देन है जो बांग्लादेश ने अभी तक इतना कुछ हासिल किया है।

बता दें कि देश भर के 300 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान चल रहा है। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित कर ली गई है। रविवार को 42,000 से अधिक मतदान केंद्रों पर कुल 11.96 करोड़ पंजीकृत मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इस बार के चुनाव में 27 राजनीतिक दलों के 1,500 से अधिक उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनके अलावा 436 निर्दलीय उम्मीदवार भी हैं। वहीं भारत के तीन पर्यवेक्षकों समेत 100 से अधिक विदेशी पर्यवेक्षक 12वें आम चुनाव की निगरानी करेंगे। यह चुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच कराया जा रहा है। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे चलेगा। वहीं इस चुनाव के नतीजे 8 जनवरी को घोषित किए जाएंगे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH