RegionalTop News

‘भाजपा, RSS की सलाह पर बनी थी TMC’, ममता बनर्जी पर भड़के CPM नेता मोहम्मद सलीम

cpm leader mohammad salim

कोलकाता। ममता बनर्जी द्वारा पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने के एलान के बाद विपक्षी गठबंधन की अंदरूनी कलह सतह पर आ गई है। विपक्षी गठबंधन के नेताओं ने ममता बनर्जी के फैसले की आलोचना शुरू कर दी है।

विपक्षी गठबंधन में शामिल कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के नेता मोहम्मद सलीम ने ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने काफी पहले ही बता दिया था कि वह अपना रुख बदलेंगी।

CPI (M) नेता ने साधा TMC और ममता बनर्जी पर निशाना

CPI (M) के प्रदेश सचिव मोहम्मद सलीम ने कहा कि ‘नीतीश कुमार ने काफी पहले बता दिया था कि वह (ममता बनर्जी) पलटी मारेंगी, TMC का गठन ही BJP और RSS की सलाह पर हुआ था ताकि कांग्रेस को कमजोर किया जाए और फिर यह पार्टी NDA में शामिल हो सके। विपक्षी गठबंधन कोई चुनावी समन्वय नहीं है, यह भाजपा के खिलाफ पार्टियों का गठबंधन है। चुनावी समन्वय राज्य स्तर पर अपने तरीके से किया जाएगा।’

ममता बनर्जी ने अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का किया एलान

ममता बनर्जी ने बुधवार को साफ कर दिया कि पश्चिम बंगाल में TMC अकेले चुनाव लड़ेगी और अब कांग्रेस के लिए सीट बंटवारे के लिए रास्ते बंद हो चुके हैं। लोकसभा चुनाव के बाद ही राष्ट्रीय गठबंधन पर कोई फैसला लिया जाएगा।

ममता बनर्जी के इस फैसले से विपक्षी गठबंधन की एकता को बड़ा झटका लगा है। ममता ने बताया कि उन्होंने जो सुझाव दिए थे, वह सभी नकार दिए गए। इसके बाद हमने बंगाल में अकेले जाने का फैसला किया। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की जानकारी भी न दिए जाने से ममता बनर्जी नाराज दिखाई दीं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH