Sports

विशाखापट्टनम टेस्ट : शुभमन गिल के शतक से भारत मजबूत, 370 रनों की हुई लीड

विशाखापट्टनम। विशाखापट्टनम टेस्ट में शुभमन गिल ने शतक जड़ दिया है। शुभमन गिल ने 131 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। शुभमन गिल पिछले कई समय से फॉर्म से जूझ रहे थे, लेकिन उन्होंने एक ऐसे समय पर बड़ी पारी खेली है जब टीम को उसकी जरूरत थी। खास बात ये है कि शुभमन गिल ने 11 महीनों के इंतजार के बाद टेस्ट फॉर्मेट में शतक जड़ा है। इस दौरान शुभमन गिल ने 11 चौके और 2 छक्के जड़े। ये टेस्ट में शुभमन गिल का तीसरा शतक है।

इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मार्च 2023 में शतक लगाया था। वहीं, उनका पहला टेस्ट शतक बांग्लादेश के खिलाफ आया था। शुभमन गिल आउट होने से पहले टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा चुके थे। खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम का स्कोर 6 विकेट पर 277 रन है। भारतीय टीम की बढ़त 370 रनों की हो गई है।

इससे पहले भारतीय टीम ने तीसरे दिन 28 रनों से आगे खेलना शुरू किया। भारत के लिए ओपनर रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल ने मोर्चा संभाला, लेकिन दोनों बल्लेबाज जल्दी पवैलियन लौट गए। इसके बाद श्रेयस अय्यर और रजत पाटीदार भी चलते बने। लेकिन शुभमन गिल ने एक छोड़ मजबूती से थामे रखा। साथ ही शुभमन गिल को अक्षर पटेल का अच्छा साथ मिला। वहीं, इस साझेदारी की बदौलत टीम इंडिया अच्छी स्थिति में पहुंच गई है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH