City NewsRegional

एमपी: हरदा में हुए हादसे में अब तक 11 की मौत, मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार

भोपाल। मध्य प्रदेश के हरदा में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 200 से ज्यादा घायल हैं. हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है। उधर, इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वही, हरदा के पटाखे की फैक्ट्री में हादसे की 24 घंटे बाद भी रेस्क्यू चल रहा है। फैक्ट्री मालिक राजेश और सोमेश अग्रवाल को पुलिस ने राजगढ़ जिले के सारंगपुर से गिरफ्तार किया है।

फैक्ट्री मालिकों पर पूर्व में भी ऐसे ही हादसे में शामिल होने के चलते सजा हो चुकी है। फैक्ट्री मालिक हाईकोर्ट से जमानत के बाद जेल से बाहर आया था। फैक्ट्री में बारूद बेसमेंट में रखा जाता था। इसके अलावा फैक्ट्री में पांच बड़े-बड़े हाल भी थे जहां पर सूती बम के अलावा मिट्टी के अनार चकरी बनाए जाते थे।

हरदा के पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन ने बताया कि कारखाने के दो मालिकों राजेश अग्रवाल और सोमेश अग्रवाल को राजगढ़ जिले के सारंगपुर से गिरफ्तार किया गया, जबकि रफीक खान नाम के एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बताया कि रफीक खान को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों ने कहा कि रफीक को कारखाने का प्रबंधक बताया जा रहा है।

एसपी ने कहा कि इन आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या), 308 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास) और 34 (साझा इरादे के लिए कई व्यक्तियों द्वारा किए गए कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH