Uttar Pradesh

राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल होंगे अखिलेश, निमंत्रण किया स्वीकार

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अखिलेश यादव को भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने का न्योता भेजा था। अखिलेश यादव ने कांग्रेस के न्योते पर को स्वीकार कर लिया।

बता दें कि राहुल गांधी का काफिला 16 फरवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगा. अखिलेश यादव राहुल गांधी का साथ अमेठी या रायबरेली में दे सकते हैं। उन्होंने भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने की सहमति दे दी है।

उन्होंने उम्‍मीद जताते हुए कहा कि यह यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश करके पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की रणनीति से जुड़ेगी और हमारे ‘सामाजिक न्याय’ और ‘परस्पर सौहार्द’ के आंदोलन को और आगे ले जाएगी। इंडिया की टीम और पीडीए की रणनीति, जीत का नया इतिहास लिखेगी।

अखिलेश यादव ने कुछ दिनों पहले ही कहा था कि उन्हें इस यात्रा में शामिल होने का आमंत्रण नहीं मिला है। तब पार्टी के संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा था कि रूट तय होने के बाद सहयोगी दलों को यात्रा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH