Regional

जगदगुरु रामभद्राचार्य को सोशल मीडिया पर मिली जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

नई दिल्ली। तुलसीपीठाधीश्वरजगदगुरु स्वामी रामभद्राचार्य को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी गई है। अलीगढ़ के रहने वाले एक युवक ने रामभद्राचार्य पर अभद्र टिप्पणी की है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक नोएडा की किसी कंपनी में काम करता है। यूपी पुलिस की एक टीम युवक को गिरफ्तार करने नोएडा रवाना हो गई है।

आरोपी युवक ने रामभद्राचार्य पर की गई टिप्पणी में कहा कि जो भी शख्स उनकी गर्दन काटेगा उसे 2 लाख दिया जाएगा। जो शख्स उनकी आंख निकाल कर लाएगा। वह उसे 3 लाख रुपये का इनाम देगा। युवक का ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।आक्रोशित लोगों ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। आरोपी युवक अलीगढ़ के थाना बरला के गांव फुसावली का रहने वाला है। आरोपी युवक ने 6 फरवरी को उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH