National

चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न के ऐलान पर खुश हुए जयंत सिंह, कहा- दिल जीत लिया

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व पीएम नरसिम्हा राव और वैज्ञानिक स्वामीनाथन को भारत रत्न देने का ऐलान किया है। ये खबर आए चंद मिनट ही हुए थे कि पीएम मोदी की X पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए आरएलडी के अध्यक्ष जयंत सिंह ने लिखा, “दिल जीत लिया!” जयंत चौधरी के इस ट्वीट से ये साफ है कि मोदी सरकार के इस फैसले पर वह बेहद खुश हैं। इससे पहले खबर आई थी कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अच्छा खासा प्रभाव रखने वाले जयंत चौधरी की पार्टी आरएलडी अब एनडीए में शामिल हो रहे हैं।

मोदी सरकार ने पिछले कुछ महीनों में पांच लोगों को भारत रत्न से सम्मान करने का ऐलान किया है। इनसे पहले लाल कृष्ण आडवाणी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भी भारत रत्न देने का ऐलान किया गया था। अब केंद्र सरकार ने दो पूर्व प्रधानमंत्रियों और एक वैज्ञानिक को देश के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित करने का ऐलान किया है।

पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव और वैज्ञानिक स्वामीनाथ को भारत रत्न देने का ऐलान खुल पीएम मोदी ने किया. उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस बारे में जानकारी दी.पीएम मोदी ने अपने एक्स पोस्ट पर लिखा है, “हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हों या देश के गृहमंत्री और यहां तक कि एक विधायक के रूप में भी, उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की। वे आपातकाल के विरोध में भी डटकर खड़े रहे। हमारे किसान भाई-बहनों के लिए उनका समर्पण भाव और इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र के लिए उनकी प्रतिबद्धता पूरे देश को प्रेरित करने वाली है।”

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH