NationalTop News

केजरीवाल का एलान, पंजाब की सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

नई दिल्ली। दिल्ली मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आगामी लोकसभा चुनाव में पंजाब की सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का एलान किया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आगामी 10-15 दिनों में पार्टी द्वारा इन सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा भी कर दी जाएगी। इसके पहले पिछले महीने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी कहा था कि उनकी पार्टी पंजाब की सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि, “दो साल पहले, आपने हमें आशीर्वाद दिया था। आपने (विधानसभा चुनाव में) हमें 117 में से 92 सीटें दीं, आपने पंजाब में इतिहास रचा. मैं आपके पास हाथ जोड़कर एक और आशीर्वाद मांगने आया हूं. लोकसभा चुनाव दो महीने में होंगे।

केजरीवाल ने आगे कहा, लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब से 13 और चंडीगढ़ से एक – कुल 14 सीटें हैं। अगले 10-15 दिनों में AAP इन सभी 14 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी। आपको इन सभी 14 सीटों पर आम आदमी पार्टी को बहुमत के साथ परचम लहराना है। बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के खन्ना में एक सभा को संबोधित करते हुए यह घोषणा की है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH