Regional

झारखंड में फिर करवट लेगा मौसम, 3 से 5 मार्च के बीच कई इलाकों में बारिश के आसार

रांची। झारखंड में 3 मार्च से फिर मौसम करवट लेने वाला है। 3 से 5 मार्च के बीच राज्य के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है।
वहीं मौसम विज्ञान केन्द्र के अभिषेक आनंद ने बताया कि मार्च के पहले पखवाड़े के दौरान मौसम में बदलाव का क्रम जारी रहेगा।

राजधानी समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में मौसम में बदलाव के कारण न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान में पांच डिग्री तक उतार-चढ़ाव होने का अनुमान है। रांची समेत प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गुरुवार को मौसम साफ रहा। रांची में अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री व न्यूनतम 15.9 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान चाईबासा का 31.8 डिग्री दर्ज किया गया। जमशेदपुर एवं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री को पार कर चुका है। अधिकतम में अभी और भी वृद्धि हो सकती है।

वहीं जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री पर पहुंच गया है। दो मार्च के बाद मौसम में बदलाव होते ही अधिकतम में पांच से छह डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 29 को देश के पश्चिमोत्तर देश में विक्षोभ के आने के बाद एक एवं विक्षोभ एक से दो मार्च के बीच आनेवाला है। इसका प्रभाव मैदानी इलाकों के साथ साथ झारखंड में पड़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है। मौसम बदलाव के साथ अगले 15 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 28 से 35 डिग्री तक रहने का भी अनुमान है। वहीं न्यूनतम तापमान 14 से 19 डिग्री तक रह सकती है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH