City NewsRegional

झारखंड : दुमका में स्पेनिश महिला से आधा दर्जन लोगों ने किया गैंगरेप, अब तक तीन गिरफ्तार

दुमका। झारखंड के दुमका में स्पेन से घूमने आई एक महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.। यह शर्मनाक घटना दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमहाट इलाके की है।

पीड़िता अपने पति के साथ भारत घूमने आई थी। आधा दर्जन से ज्यादा आरोपियों ने विदेशी महिला के दरिंदगी की है। स्पेनिश महिला पर्यटक के साथ शुक्रवार की देर रात गैंगरेप की घटना हुई है। एसपी पीतांबर सिंह खेरवार के निर्देश पर पुलिस की एक टीम घटना की जांच में जुटी है.। हंसडीहा थाने की पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत के लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, स्पेनिश महिला अपने पति के साथ बाइक पर घूमने निकली थी। वह दुमका होते हुए भागलपुर की ओर जा रही थी। देर रात वे लोग हंसडीहा बाजार से पहले वे लोग एक जगह पर टेंट लगाकर सो रहे थे। इसी दौरान आसपास के कुछ युवक वहां पहुंचे और जबरन स्पेनिश महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को बारी-बारी से अंजाम दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट भी की है।

फिलहाल पीड़िता को दुमका जिला के ही सरैयाहाट सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हंसडीहा थाने में मामला दर्ज कर पुलिस घटना में संलिप्त आरोपियों की धर पकड़ के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इसके लिए डॉग स्क्वॉड के साथ-साथ अन्य टीम की भी मदद की ली जा रही है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH