National

ईडी की कस्टडी में केजरीवाल की तबीयत बिगड़ी, शुगल लेवल 46 तक गिरा

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत बिगड़ गई है। बताया जाता है कि ईडी कस्टडी में केजरीवाल की तबियत बिगड़ी है। उनका शुगर लेवल लगातार ऊपर नीचे हो रहा है।

बताया जाता है कि केजरीवाल का शुगल लेवल 46 तक गिर गया है। डॉक्टरों का कहना है कि शुगर लेवल का इतना नीचे जाना बहुत खतरनाक है। आम आदमी पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

बता दें कि दिल्ली सीएम की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि वे कल जेल में अरविंद केजरीवाल से मिलने गई थीं। उनका शुगर बढ़ गया है। सुनीता ने कहा कि केजरीवाल की तबीयत ठीक नहीं है। वे डायबिटीज से जूझ रहे हैं और उनका शुगर लेवल ठीक नहीं चल रहा है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH