National

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अमेरिकी की टिप्पणी से भड़का भारत, कहा- हमारे आतंरिक मामलों में दखल न दें

नई दिल्ली। दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर अब अमेरिका ने टिप्पणी की है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा था कि वो भारत के अहम विपक्षी दल के नेता की गिरफ्तारी और मामले में एक्शन पर निष्पक्ष जांच की उम्मीद जता रहे हैं। अमेरिका के विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया, “हम निष्‍पक्ष, समयबद्ध और पारदर्शी कानूनी प्रक्रिया के लिए भारत की सरकार को प्रोत्‍साहित करते हैं। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर हमारी करीबी नजर है। हम मुख्‍यमंत्री केजरीवाल के लिए पारदर्शी कानूनी प्रक्रिया की उम्मीद करते हैं।”

उधर अमेरिका की टिप्पणी पर भारत ने नाराजगी जताई है। दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने बुधवार को अमेरिका के कार्यवाहक मिशन उपप्रमुख ग्लोरिया बर्बेना को तलब किया। भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है–“हम अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता की टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताते हैं। एक देश से दूसरे देश की संप्रभुता और आंतरिक मामलों का सम्मान करने की उम्मीद की जाती है और इस संबंध में लोकतांत्रिक देशों की ज़िम्मेदारी और भी ज्यादा होती है।” विदेश मंत्रालय के बयान में यह स्पष्ट करते हुए लिखा गया है कि भारत के पास एक आज़ाद न्यायपालिका है जो वक्त पर लोगों को न्याय देने के काबिल है। ऐसे में भारत की न्यायपालिका पर सवाल उठाना गलत है।

अमेरिका से पहले जर्मनी के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर टिप्पणी की थी। जर्मन अधिकारी ने कहा था, ‘‘हमारा मानना है और उम्मीद करते हैं कि न्यायपालिका की स्वतंत्रता से जुड़े मानक और मूलभूत लोकतांत्रिक सिद्धांत भी इस मामले में लागू होंगे।’’ इसके बाद भारत ने इसका करारा जवाब देते हुए ने जर्मनी के दूतावास के डिप्टी चीफ को तलब किया था। भारत ने कहा था कि यह हमारा आंतरिक मामला है, इसमें हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH