National

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लालकृष्ण आडवाणी को घर जाकर दिया भारत रत्न सम्मान

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को उनके घर जाकर देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। लालकृष्ण आडवानी ने भारत रत्न दिए जाने पर खुशी जताई है।

उन्होंने कहा कि मैं अपने परिवार और खासतौर पर अपनी दिवंगत पत्नी कमला के प्रति गहरी भावनाएं व्यक्त करता हूं, वो मेरे जीवन में एक शक्तिपुंज की तरह थीं। आडवाणी ने इसके लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।

बता दें कि इस साल एमएस स्वामीनाथन, लाल कृष्ण आडवाणी, कर्पूरी ठाकुर, नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किया गया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH