NationalSpiritualTop News

54 सालों बाद आज लगेगा सबसे लंबा चलने वाला सूर्य ग्रहण, 7 मिनट तक पृथ्वी पर रहेगा अंधेरा

नई दिल्ली। आज साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। यह सूर्य ग्रहण 54 वर्षों बाद सबसे लंबा चलने वाला ग्रहण होगा जो करीब 5 घंटे और 25 मिनट तक चलेगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा जिसके चलते जब ग्रहण अपने चरम पर होगा तब कुछ समय के लिए पृथ्वी पर अंधेरा छा जाएगा। इस सूर्य ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा जिसके कारण सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा।

भारत के समयानुसार ग्रहण रात्रि 9 बजकर 12 मिनट से शुरू होगा और देर रात 2 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा। जब यह सूर्य ग्रहण लगेगा तब भारत में रात्रि होगी इसलिए सूर्य ग्रहण का सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा। हालांकि सूर्य ग्रहण से जुड़ी सावधानियां इस दिन आपको बरतनी चाहिए। साल का यह पहला सूर्य ग्रहण अमेरिका, कनाडा, कोलंबिया, वेनेजुएला, आयरलैंड, पुर्तगाल, नॉर्वे, पनामा, रूस, बहामास आदि देशों में देखा जाएगा। इस सूर्य ग्रहण की समयावधि 5 घंटे से भी अधिक है और लगभग 7 मिनट से ज्यादा समय तक सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाएगा। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस तरह का सूर्य ग्रहण आज से 54 साल पहले लगा था। आइए अब जानते हैं कि, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

सूर्य ग्रहण के दिन क्या न करें

साल के पहले सूर्य ग्रहण का सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा लेकिन फिर भी इस दिन आपको कोई भी नया काम शुरू नहीं करना चाहिए। सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है यानि भारत के समय के अनुसार सूतक काल सुबह 9 बजकर 12 मिनट से शुरू हो जाएगा।
सूर्य ग्रहण वाले दिन आपको भगवान की प्रतिमा या तस्वीर को छूने से बचना चाहिए।
गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दिन नुकीली वस्तुएं जैसे सुई, चाकू, कैंची, ब्लैड आदि नहीं छूनी चाहिए। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं को ग्रहण खत्म होने तक घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
ग्रहण के सूतक काल के दौरान भोजन न बनाएं।
सूर्य ग्रहण के दिन करें ये काम

सूर्य ग्रहण के दिन आपको मंत्रों का जप करने से लाभ मिलता है। इससे आप मानसिक रूप से खुद को सशक्त पाते हैं। मंत्र जप से ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव भी दूर होते हैं।
इस दिन ध्यान करने से मानसिक शांति की प्राप्ति होती है।
ग्रहण से पहले कर लें भोजन।
इस दिन धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन करने से मिलता है लाभ। इस दिन आप गीता, रामचरितमानस आदि धार्मिक पुस्तकों का अध्ययन कर सकते हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH