NationalTop News

राहुल गांधी के मंच पर बीजेपी नेता फग्गन सिंह कुलस्ते की तस्वीर, सोशल मीडिया पर लिए लोगों ने मजे

भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। वह सिवनी जिले में लखनादौन विधानसभा के धनोरा गांव में जनता को संबोधित करेंगे। हालांकि इससे पहले ही राहुल गांधी के साथ अजब खेला हो गया। दरअसल उनकी रैली वाले मंच पर उनके ही वर्करों ने केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की तस्वीर लगा दी। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके यूजर्स ने काफी मजे लिए, वहीं मामला सामने आने के बाद आनन फानन में पोस्टर को कवर किया गया। मध्य प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभाग के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर कांग्रेस की इस गलती का वीडियो ट्वीट किया है।

कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि कांग्रेस के पोस्टर में हुई गलती प्रिंट करने वाले की चूक है। प्रिंटर की गलती के कारण फग्गन सिंह कुलस्ते का फोटो छप गया। भाजपा ने जनता के मुद्दे को भटकाने के लिए यह मुद्दा उठाया है। गलत फोटो की जानकारी लगने के बाद तुरंत फोटो हटा दिया गया। इस फोटो की जगह कांग्रेस विधायक रजनीश हरवंश सिंह की फोटो लगा दिया गया है। प्रिंटर करने वाले से पूछताछ की जाएगी कि उससे यह गलती कैसे हुई? वर्करों को भी सावधानी बरतने को कहा गया है। राहुल गांधी की जनसभा में भीड़ देखकर भाजपा को जवाब मिल जाएगा।

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल के वायनाड से लोकसभा चुनाव 2024 लड़ रहे हैं। इसके साथ ही वे अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए भी चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उनका फोकस आदिवासी अंचल पर है। इसलिए वे आज मध्य प्रदेश के आदिवासी इलाके में चुनावी सभा कर रहे हैं। राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश के मंडला लोकसभा के धनोरा गांव में कांग्रेस प्रत्याशी ओमकार सिंह के पक्ष में वोटों की अपील करेंगे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH