Top NewsUttar Pradesh

कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का मां का निधन, सीएम योगी ने जताया शोक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कैबिनेट में मंत्री और सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की मां का निधन हो गया है। ओमप्रकाश राजभर की मां इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थीं। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बता दें कि ओमप्रकाश राजभर की मां का नाम जितना देवी था। 85 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक राजभर की मां फेफड़ें की बीमारी से पीड़ित थी। उनकी मृत्यु के बाद अब गाजीपुर स्थित पैतृक गांव में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ओमप्रकाश राजभर ने अपनी मां के निधन की सूचना देते हुए सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा की। इस पोस्ट में ओमप्रकाश राजभर ने भावुकता के साथ लिखा, “मेरी मां अब इस दुनिया में नहीं रहीं।”

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मंत्री ओम प्रकाश राजभर की माता जितना देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH