NationalTop News

जीजा को भी भायी अखिलेश और राहुल की दोस्ती

Robert Vadra, son-in-law of Congress president Sonia Gandhi. (File Photo: IANS)

 

Robert Vadra, son-in-law of Congress president Sonia Gandhi. (File Photo: IANS)

नई दिल्ली| कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने मंगलवार को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के एक भव्य गठबंधन को बनाने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश चमकेगा। वाड्रा ने अपने फेसबुक पृष्ठ पर लिखा, “कांग्रेस और सपा के बीच का गठबंधन सिर्फ एक गठबंधन नहीं है, यह दो युवा और गतिशील नेताओं -राहुल गांधी और अखिलेश यादव- के बीच एक गठबंधन है।”

वाड्रा ने कहा, “आगामी उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए उन्हें मेरी शुभकामनाएं।”

कांग्रेस और सपा ने सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में चुनावी गठबंधन किया है। रॉबर्ट का विवाह कांग्रेस अध्यक्ष की पुत्री प्रियंका गांधी से हुआ है। वाड्रा ने कहा, “मुझे विश्वास है कि उनके गतिशील नेतृत्व में उत्तर प्रदेश चमकेगा और ज्यादा प्रगति करेगा।” गठबंधन के मुताबिक, राज्य विधानसभा की 403 सीटों में से कांग्रेस 105 सीटों पर, जबकि समाजवादी पार्टी 298 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar