Business

शेयर बाजारों में आई गिरावट

sensex 2015मुंबई | देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बुधवार सुबह गिरावट का रुख देखने को मिला। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.24 बजे 42.05 अंकों की गिरावट के साथ 25,538.29 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 19.30 अंकों की गिरावट के साथ 7,765.35 पर कारोबार करते नजर आए। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 47.89 अंकों की तेजी के साथ 25,628.23 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 3.40 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 7,788.05 पर खुला।

=>
=>
loading...