Entertainment

बच्चन परिवार ने मनाया अभिषेक का 41वां जन्मदिन

बच्चन परिवार, अभिषेक का 41वां जन्मदिनAbhishek-Bachchan
बच्चन परिवार, अभिषेक का 41वां जन्मदिन
Abhishek-Bachchan

बॉलीवुड ने दी बधाई

मुंबई| अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे अभिषेक बच्चन के 41वें जन्मदिन पर उनके जन्म के खुशियों भरे लम्हों की यादें ताजा कीं। साथ ही परिवार ने रात 12 बजे उनके जन्मदिन का जश्न भी मनाया। बच्चन परिवार ने अभिषेक के 41वें जन्मदिन का जश्न मनाते हुए रात 12 बजे बर्फी केक काटा।

अमिताभ ने अपने बच्चों की एक श्वेत श्याम तस्वीर साझा की और उसके साथ कैप्शन में लिखा, “बेटी का पसंदीदा पिज्जा, 12 बजे शुभकामनाएं और इसके साथ अभिषेक का एक और साल बीत गया। जन्मदिन मुबारक एबी (अभिषेक बच्चन)।”

अभिषेक के जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड की कई हस्तियों ने भी उन्हें बधाई दी।

ऋषि कपूर : प्रिय जूनियर एबी, जन्मदिन की बहुत बधाई। ढेर सारा प्यार और दुआएं।

उदय चोपड़ा : जन्मदिन मुबारक मास्टर जेडी उर्फ जूनियर बच्चन।

करण जौहर : एबी प्यार! जन्मदिन मुबारक.. हमारे साथ बिताए शानदार लम्हों और यादों के नाम पर! ऐसे और भी लम्हे आएंगे।

=>
=>
loading...