EntertainmentLifestyle

ऋचा चड्ढा ने कुछ इस अंदाज में किया रैंप वॉक

अभिनेत्री ऋचा चड्ढा, फैशन वीक 2017, ऋचा चड्ढा, डिजाइनर संगीता शर्मा, फुकरे-2

पणजी । अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने इंडिया बीच फैशन वीक 2017 में शाही अंदाज में डिजाइनर संगीता शर्मा के लिए रैंप वॉक किया। ऋचा ने ओनियन पिंक रंग का ट्रेल वाला लंहगा-चोली पहन रखा था, उस पर कढ़ाई से मोर पक्षी की आकृति उकेरी गई थी और उन्होंने नारंगी रंग का दुपट्टा ले रखा था। वह बेहद दिलकश नजर आ रही थीं।

अभिनेत्री ऋचा चड्ढा, फैशन वीक 2017, ऋचा चड्ढा, डिजाइनर संगीता शर्मा, फुकरे-2

अभिनेत्री ने कम मेकअप कर रखा था. वह जल्द ही फिल्म ‘फुकरे-2’ में नजर आएंगी। शर्मा ने बताया, “ऋचा मेरे संग्रह के लिए पूरी तरह से उपयुक्त चेहरा हैं। मेरा परिधान संग्रह मोर से प्रेरित है..मोर अपनी शुचिता, कुलीनता, साहस, खूबसूरती और शाही अंदाज के लिए जाना जाता है। ऋचा साहसी, खूबसूरत और शाही अंदाज वाली हैं, इसलिए उन्हें चुना।”

डिजाइनर के परिधान संग्रह में 25 से अधिक दस्तकारी वाले डिजाइन उपलब्ध थे, जिनमें लंबा कुर्ता, शरारा, लॉन्ग स्कर्ट, मोर की आकृति की कढ़ाई वाले ड्रेस शामिल थे। ऋचा ने अपने शो स्टॉपर परिधान के बारे में बताया, ” यह अनोखा ब्राइडल (दुल्हन) लुक वाला परिधान है..यह ज्यादा भारी नहीं है।”

संगीता ने अपने परिधान संग्रह में लाल, साल्मन, गुलाबी, गहरे पीले, हल्के नीले रंग का इस्तेमाल किया। तीन दिवसीय फैशन महोत्सव छह मार्च को शुरू हुआ और इसमें अनुपम दयाल, अर्जुन खन्ना, केन फेर्न्‍स, ललित डालमिया जैसे डिजाइनरों ने भाग लिया। फैशन शो का भव्य समापन बुधवार को होगा, जहां डिजाइनर सुनीत वर्मा अपना नवीनतम परिधान संग्रह पेश करेंगे।

 

=>
=>
loading...