Sports

संन्यास से वापस लौंटी पूर्व महिला हॉकी टीम की कप्तान रितु

भारतीय महिला हॉकी टीम, कप्तान रितु रानी, एचडब्ल्यूएल, महिला हॉकी वर्ल्ड लीग, रितु रानी

नई दिल्ली | भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रितु रानी ने अपनी समयपूर्व लिए गए संन्यास से वापसी कर ली है। इस वापसी से उन्हें महिला हॉकी वर्ल्ड लीग (एचडब्ल्यूएल) के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। एचडब्ल्यूएल राउंड-2 का आयोजन अगले माह से कनाडा में हो रहा है। यह टूर्नामेंट भारतीय महिला हॉकी टीम के नए प्रमुख कोच जोएर्ड मार्जिने का पहला परीक्षण होगा।

भारतीय महिला हॉकी टीम, कप्तान रितु रानी, एचडब्ल्यूएल, महिला हॉकी वर्ल्ड लीग, रितु रानी
भारत की 25 वर्षीया हॉकी खिलाड़ी ने पिछले साल अपनी शादी के बाद सितम्बर को खेल जगत से संन्यास की घोषणा की थी। इस संन्यास के पीछे रियो ओलम्पिक के लिए उन्हें महिला टीम में शामिल न किया जाना और प्रमुख कोच नील हॉगुड से उनका विवाद भी मुख्य कारण माने जा रहे थे।

रितु ने अपने एक बयान में कहा, “मैं बहुत खुश हूं और राष्ट्रीय टीम के शिविर में अपने टीम की साथी खिलाड़ियों के साथ वापसी से उत्साहित हूं। अपने संन्यास को वापस लेने के लिए और मुझे एक बार फिर टीम का हिस्सा बनने का मौका देने के लिए मैं हॉकी इंडिया का शुक्रिया अदा करती हूं।”

रियो ओलम्पिक के लिए 36 साल बाद महिला हॉकी टीम के क्वालीफाई करने के पीछे रितु ने कप्तान के तौर पर अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन पिछले साल अगस्त में आयोजित हुए ओलम्पिक खेलों में वह टीम में ही शामिल नहीं थी।

रितु एचडब्ल्यूएल राउंड-2 के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम में एक खिलाड़ी की तरह वापसी करेंगी। इस टीम की कमान रितु रामपाल के हाथों में होगी।

भारतीय महिला हॉकी टीम :-

गोलकीपर :- सविता, राजानी एतिमार्पु

डिफेंडर :- दीप ग्रेस एक्का, सुनीता लाकड़ा, गुरजीत कौर, रेनुका यादव, लाल्लुमावई

मिडफील्डर :- दीपिका नवजोत कौर, रितु रानी, मोनिका, एम. लिली चानु, नमिता टोप्पो

फारवर्ड :- रानी रामपाल, वंदना कटारियास, पूनम रानी, सोनिका और अनुपा बार्ला

=>
=>
loading...