International

महिला सांसद सामाजिक न्याय सुनिश्चित करें : मरियम नवाज

इस्लामाबाद | पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज शरीफ ने कहा कि महिला सांसद लोकतंत्र को फिर से परिभाषित कर सकती हैं और आने वाले समय में सामाजिक न्याय को सुनिश्चित कर सकती हैं। मरियम ने कहा महिला सांसद एक विशेष स्थान रखती हैं और वे समाज में बदलाव की प्रतिनिधि के तौर पर खुद को साबित कर सकती हैं।


उन्होंने कहा कि महिला संसदीय कॉकस (डब्ल्यूपीसी) ने महिलाओं के समर्थन और उनके वैश्विक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मरियम नवाज इस्लामाबाद में डब्ल्यूपीसी द्वारा सोमवार को आयोजित तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। मरियम ने महिला सांसदों से देश की दूसरी महिलाओं को प्रोत्साहन देने का अनुरोध किया।

मरियम ने कहा, “जरूरी नहीं है कि एक सफल महिला के पीछे एक पुरुष हो, इसके पीछे एक महिला या महिलाओं का समूह भी हो सकता है।” उन्होंने कहा कि स्वस्थ संवाद और एकता महिलाओं को मजबूत बनाएगा। उन्होंने नेशनल असेंबली के अध्यक्ष अयाज सादिक और महिला संसदीय कॉकस को अधिकार के मौलिक मुद्दों और जिम्मेदारियों को उजागर करने के उद्देश्य से सम्मेलन का आयोजन करने और पाकिस्तानी व दक्षिण एशियाई महिलाओं की आवाज को वैश्विक रूप से उठाए जाने के लिए सम्मानित किया।

 

=>
=>
loading...