NationalTop News

मणिपुर में पहली बार बीजेपी सरकार, एन. बिरेन सिंह बने सीएम

वाई जयकुमार सिंह, नजमा हेपतुल्ला, एन. बिरेन सिंह बने सीएम, मणिपुर में बीजेपी सरकारएन. बिरेन सिंह

फुटबाल खिलाड़ी से पत्रकार और फिर राजनेता बने एन. बिरेन सिंह

इंफाल। देश के एक और पूर्वी राज्य में बीजेपी की सरकार बन गई है। बुधवार को एन. बिरेन सिंह ने मणिपुर में पार्टी के पहले सीएम के तौर पर पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला ने उन्हें शपथ दिलवाई। सिंह के साथ कई मंत्रियों ने भी शपथ ली। वाई जयकुमार सिंह को राज्य का डेप्युटी सीएम बनाया गया है।

वाई जयकुमार सिंह, नजमा हेपतुल्ला, एन. बिरेन सिंह बने सीएम, मणिपुर में बीजेपी सरकार
एन. बिरेन सिंह

बता दें कि मणिपुर की राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला ने बीजेपी को राज्य में सरकार बनाने के लिए न्योता दिया था। 21 सीटें जीतने वाली बीजेपी ने नैशनल पीपल्स पार्टी (NPP)और नगा पीपल्स फ्रंट (NPF) के 4-4 और एलजेपी, टीएमसी और कांग्रेस के 1-1 विधायकों के समर्थन का दावा किया था। बिरेन सिंह ने बीते साल अक्टूबर में कांग्रेस सरकार और कांग्रेस पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था। बिरेन सिंह हीनगैंग विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

यह भी पढ़ें- पर्रिकर ने गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

वह राज्य में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री बने हैं। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तृणमूल कांग्रेस के पांगीजम शरतचंद्र सिंह को हराया था। फुटबाल खिलाड़ी से पत्रकार और फिर राजनेता बने बिरेन सिंह एक समय निवर्तमान मुख्यमंत्री इबोबी सिंह के खास सहयोगी थे।

 

=>
=>
loading...