Top NewsUttar Pradesh

यूपी में आई शोहदों की शामत, एंटी रोमियो अभियान शुरू

यूपी में एंटी रोमियो अभियान, कई मजनू गिरफ्त मेंanti romeo squad

एंटी रोमियो अभियान के दौरान कई आए गिरफ्त में

लखनऊ/गोंडा। यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के निर्देश पर कई शहरों में एंटी रोमियो अभियान शुरू किया गया है। लखीमपुर, गोंडा, मुरादाबाद जैसे कई शहरों की पुलिस ने कई शोहदों को पकड़ा है।

यूपी में एंटी रोमियो अभियान, कई मजनू गिरफ्त में
anti romeo squad

गोंडा में बुधवार को पहले दिन पुलिस महिला कॉलेजों, अस्पतालों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चला रही है। इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों से आधा दर्जन से अधिक मजनू पुलिस की गिरफ्त में आए हैं।

यह भी पढ़ें- योगी कैबिनेट की पहली बैठक आज, होगा विभागों का बंटवारा

एस. पी. सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर सीओ भरत लाल यादव और महिला एस. ओ. संजू यादव के नेतृत्व में नगर क्षेत्र में एंटी रोमियो अभियान शुरू कर दिया गया है। सबसे पहले पुलिस टीम ने महिला अस्पताल पर छापा मारा जहां चार संदिग्ध मजनुओं को दबोचा गया। पूछताछ में पता चला कि ये बिना किसी काम के यहां टहल रहे थे।

महिलाओं ने बताया कि इन्हें अक्सर यहाँ देखा जाता है और छेड़छाड़ करते हैं। इसके अलावा महिला कालेज और कोचिंग सेटरो पर भी अभियान चलाया जा रहा है। सीओ ने बताया कि अब तक छह लोग पकड़े गए हैं। जिन्हे कोतवाली में बैठाया गया है।

एसपी ने बताया कि कि रोजाना चिन्हित स्थलों पर एंटी रोमियो अभियान चलेगा। सभी महिला कालेजों और सार्वजनिक स्थलों पर सादी वर्दी में महिला और पुरुष पुलिस कर्मी लगाये गये हैं।

 

=>
=>
loading...