NationalTop News

लोकसभा में जीएसटी विधेयक 2017 पेश

जीएसटी एक जुलाई से, लॉटरी व होटल कमरों के लिए दो स्लैबGST 2017

नई दिल्ली| केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को लोकसभा में जीएसटी विधेयक 2017 (वस्तु एवं सेवा कर) पेश किया। इसके साथ ही जीएसटी से संबद्ध तीन अन्य विधेयकों को भी पेश किया गया। केंद्रीय जीएसटी विधेयक 2017 कर वसूली, केंद्र सरकार द्वारा राज्य के भीतर सामानों, सेवाओं या दोनों पर कर संग्रह की व्यवस्था करेगा।

केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली, लोकसभा में जीएसटी विधेयक 2017 पेश
जीएसटी विधेयक 2017

जेटली ने इसके अलावा समेकित वस्तु एवं सेवा कर विधेयक 2017 को भी सदन में पेश किया, जिससे राज्य के भीतर आपूर्ति पर कर संग्रह का प्रावधान होगा।

यह भी पढ़ें- जी-20 कार्य समूह की तीसरी बैठक वाराणसी में

जेटली ने वस्तु एवं सेवा कर (राज्यों को क्षतिपूर्ति) विधेयक भी पेश किया, जिसके तहत जीएसटी लागू होने पर राज्यों के राजस्व घाटे पर मुआवजा दिया जाएगा।

इसके साथ ही केंद्रीय प्रशासित वस्तु एवं सेवा कर विधेयक 2017 भी पेश किया गया, जिसमें राज्य में सामानों, सेवाओं या दोनों की आपूर्ति पर कर संग्रह का प्रावधान है।

=>
=>
loading...