Top NewsUttar Pradesh

नाइजीरियन नागरिकों पर हमला, सुषमा ने मांगी योगी सरकार से रिपोर्ट

ग्रेटर नोएडा, नाइजीरियन, योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश, मंत्री एस नाथ सिंह, मंत्री सुषमा स्वराज, यूपी सरकार

ग्रेटर नोएडा। रविवार की रात में ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग इलाकों में लोगों ने नाइजीरियन छात्रों पर हमला कर उनको दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दरअसल, 12वीं के छात्र मनीष खारी के मर्डर केस में नाइजीरियन छात्रों का नाम आने से लोगों में आक्रोश भर गया। इसके बाद उन्होंने नाइजीरियन छात्रों पर हमला शुरू कर दिया।

ग्रेटर नोएडा, नाइजीरियन, योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश, मंत्री एस नाथ सिंह, मंत्री सुषमा स्वराज, यूपी सरकार

वहीं दूसरी ओर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरोसा दिलाया है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की सही और निष्पक्ष तरीके से जांच की जाएगी। इस मामले को गंभीर मानते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने योगी आदित्यनाथ से रिपोर्ट भी मांगी थी। सुषमा स्वराज ने इसकी जानकारी देते हुए ट्विटर पर लिखा कि उन्होंने नोएडा में अफ्रीकन स्टूडेंट्स पर हुए हमले पर यूपी सरकार से रिपोर्ट तलब की है।

उत्तर प्रदेश के मंत्री एस नाथ सिंह ने कहा है कि नाइजीरियन छात्रों पर हुआ हमला एक गंभीर मुद्दा है। इसकी सही से जांच की जाएगी और इसकी पूरी रिपोर्ट जल्द से जल्द केंद्र सरकार को सौंपी जाएगी। ये भी पढ़ें- जवान सुसाइड केस: लांस नायक मैथ्‍यू का स्टिंग करने वाली रिपोर्टर पर केस दर्ज ग्रेटर नोएडा में परी चौक, जगत फार्म मार्केट और कुछ अन्य जगहों पर गुस्साए लोगों ने नाइजीरियन छात्रों को निशाना बनाया।

पुलिस को भीड़ पर कंट्रोल करने के लिए लाठीचार्ज तक करनी पड़ी। नाइजीरियन छात्रों ने एसएसपी से मुलाकात कर सुरक्षा की गुहार लगाई है। ड्रग्स की वजह से 25 मार्च को मनीष खारी की मौत के बाद उसके पिता ने नाइजीरियन छात्रों के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज कराया था। यह मामला उसके बाद गरमाया। जिसके बाद नौबत यहां तक आ पहुंची कि सुषमा स्वराज को मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा।

=>
=>
loading...