Entertainment

प्रत्युषा पर बनी शॉर्ट फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगी

प्रत्युषा बनर्जी, प्रत्युषा, शॉर्ट फिल्म, आत्महत्या, काम्या पंजाबी

मुंबई । आज ही के दिन आत्महत्या करने वाली टीवी अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी पर बनी शॉर्ट फिल्म के प्रदर्शन पर अदालती रोक लगा दी। दिवंगत प्रत्युषा की करीबी दोस्त काम्या पंजाबी ने उनकी पहली पुण्यतिथि पर बनाई ये फिल्म श्रद्धांजलि के तौर पर प्रदर्शित करने की घोषणा की थी, लेकिन प्रत्युषा के कथित ब्वायफ्रेंड और इस केस में जमानत पर चल रहे ने इसके खिलाफ अदालत में याचिका दायर की, जिसकी सुनवाई के दौरान अदालत ने इस शॉर्ट फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा दी।

प्रत्युषा बनर्जी, प्रत्युषा, शॉर्ट फिल्म, आत्महत्या, काम्या पंजाबी

अदालत का फैसला आने पर काम्या पंजाबी ने कोई प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया। इससे पहले राहुलराज सिंह के वकील की ओर से काम्या पंजाबी को नोटिस जारी करके इस फिल्म का प्रदर्शन न करने की चेतावनी दी थी, लेकिन काम्या पंजाबी ने इस नोटिस को गंभीरता से नहीं लिया था। इसके बाद ही राहुल राज सिंह के वकील ने अदालत से इस पर रोक लगाने की याचिका दायर की गई थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया।

राहुल राज सिंह का दावा है कि ये शॉर्ट फिल्म फर्जी है, जबकि काम्या पंजाबी दावा करती रही हैं कि ये फिल्म उन्होंने प्रत्युषा के जीवित रहते ही बनाई थी। प्रत्युषा की मौत को लेकर भी काम्या पंजाबी ने राहुल राज सिंह के खिलाफ संगीन आरोप लगाए थे। राहुल राज सिंह को इस केस में जमानत मिली हुई है।

=>
=>
loading...