Uttar Pradesh

मुजफ्फरनगर  में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश, मुजफ्फरनगर, भाजपा, भारतीय जनता पार्टी, राजा वाल्मीकि, हत्या

लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में बुधवार सुबह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता राजा वाल्मीकि की गोली मारकर हत्या कर दी गई। राजा वाल्मीकि पार्टी की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य थे।

उत्तर प्रदेश, मुजफ्फरनगर, भाजपा, भारतीय जनता पार्टी, राजा वाल्मीकि, हत्या

पुलिस ने बताया कि वाल्मीकि खतौली में काम के सिलसिले में थे, जब मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोली चलाई। पुलिस ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इस घटना को तीन लोगों ने अंजाम दिया।

एक गोली उनके सिर में लगी जिससे उनकी तुरंत मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। हमलावर अभी पकड़े नहीं गए हैं। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।

=>
=>
loading...