Uttar Pradesh

पुलिस कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश, कानून-व्यवस्था, पुलिस कांस्टेबल, एसओजी, अजय यादव, सीओ

आगरा | उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था में सुधार के प्रयास को चुनौती देते हुए अज्ञात हमलावरों ने गुरुवार को एक पुलिस कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस कांस्टेबल विशेष अभियान समूह (एसओजी) का सदस्य था और कुछ गंभीर मामलों में उसके खिलाफ जांच चल रही थी।

उत्तर प्रदेश, कानून-व्यवस्था, पुलिस कांस्टेबल, एसओजी, अजय यादव, सीओ

पुलिस ने कहा कि कांस्टेबल अजय यादव उस समय गश्ती ड्यूटी पर था, जब बाइक पर सवार दो हमलावरों ने शम्साबाद इलाके में उसे रोक लिया और उस पर गोलियों की बौछार कर दी। अधिकारी ने बताया कि उसे गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक के परिजनों ने अंचल अधिकारी (सीओ) अशोक कुमार पर व्यक्तिगत दुश्मनी के चलते अजय कुमार की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच का आदेश दे दिया गया है।

=>
=>
loading...