National

कृषि आय पर टैक्स किसानों को खत्म करने वाला : कांग्रेस

Mumbai: Dhananjay Munde of NCP with Radhakrishna Vikhe Patil of Congress during a press conference in Mumbai, on March 5, 2017. (Photo: IANS)

मुंबई| कांग्रेस नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल ने शनिवार को कहा कि कृषि आय पर कर लगाने वाला प्रस्ताव देश से किसानों को खत्म करने वाली योजना है। मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम के प्रस्ताव की आलोचना करते हुए महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता ने कहा कि आर्थिक मंदी की मार झेल रहे किसानों की मदद करने की बजाय सरकार इस तरह के टैक्स लगाकर देश से किसानों को खत्म करने पर तुली हुई है।

महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विखे पाटिल ने कहा, “सरकार ने किसानों की कर्जमाफी की घोषणा नहीं की, न ही प्राकृतिक आपदा के कारण हुए घाटे के लिए मुआवजे की ही घोषणा की गई। इसके अलावा किसानों को उनके कृषि उत्पादों का उचित मूल्य भी नहीं दिया जा रहा है, जिससे नोटबंदी के बाद उपजी समस्याओं में और परेशानी बढ़ा दी गई है।”

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र दिवस (1 मई) को पूरे महाराष्ट्र के गांवों में कर्जमाफी और किसानों को 50 फीसदी लाभ देने वाले कृषि उत्पाद मूल्य निर्धारित करने के लिए प्रस्ताव पारित करवाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य में सभी विपक्षी दलों द्वारा चलाए जा रहे ‘संघर्ष यात्रा’ के दौरान यह प्रस्ताव विभिन्न ग्राम पंचायतों की बैठक में पारित किया जाएगा, जिसे राज्य सरकार को सौंप दिया जाएगा। संघर्ष यात्रा के तहत विपक्ष उत्तर प्रदेश की तर्ज पर महाराष्ट्र में भी किसानों के सभी कर्ज माफ किए जाने की मांग कर रहा है।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar