EntertainmentTop News

भारतीयों पर चढ़ा Justin Bieber का बुखार, कॉन्सर्ट आज

'Purpose World Tour' के लिए मुंबई पहुंचे Justin Bieber, अंतर्राष्ट्रीय पॉप स्टार Justin Bieber, 'Purpose World Tour'Singer Justin Bieber arrives Mumbai

‘Purpose World Tour’ के लिए मुंबई पहुंचे Justin Bieber

मुंबई| अंतर्राष्ट्रीय पॉप स्टार Justin Bieber  तड़के बुधवार कड़ी सुरक्षा के बीच अपने ‘पर्पस वर्ल्ड टूर’ के लिए मुंबई पहुंचे। छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल हवाईअड्डा से तड़के दो बजे बाहर निकलने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें दक्षिण मुंबई के सेंट रेजिस होटल में जेड-प्लस सुरक्षा के बीच ले जाया गया।

'Purpose World Tour' के लिए मुंबई पहुंचे Justin Bieber, अंतर्राष्ट्रीय पॉप स्टार Justin Bieber, 'Purpose World Tour'
Singer Justin Bieber arrives Mumbai

मुंबई हवाईअड्डा के आसपास कई जगहों पर बीबर के प्रशंसक और मीडियाकर्मी उनकी एक झलक के लिए इंतजार करते रहे, लेकिन अधिकांश लोगों को निराशा हाथ लगी। Bieber नवी मुंबई के डी.वाई. पाटील स्टेडियम में आज होने वाले कॉन्सर्ट में हिस्सा लेने के लिए निजी हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे।

टूर आयोजक व्हाइट फॉक्स इंडिया के मुताबिक, कॉन्सर्ट की 45,000 से अधिक टिकटें बेची जा चुकी है। आयोजन स्थल अपराह्न् तीन बजे खुलेगा और बीबर की आठ बजे प्रस्तुति होने की उम्मीद है।

नवी मुंबई पुलिस ने 23 वर्षीय ग्रैमी अवॉर्ड विजेता कनाडाई पॉप स्टार Justin Bieber के कार्यक्रम के लिए सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की है। इसमें ड्रोन से निगरानी रखे जाने के इंतजाम भी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- Fashion Diva प्रियंका के Tiger blouse ने सबको किया Attract

नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त हेमंत नागराल ने कहा कि इस लाइव शो के लिए 45,000 से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और आपातकालीन आपदा प्रबंधन के लिए करीब 500 पुलिसकर्मी और 25 अधिकारी तैनात किए जाएंगे।

यह दौरा Justin Bieber के चौथे और समीक्षकों द्वारा प्रशंसित एलबम ‘पर्पस’ को प्रमोट करने के उद्देश्य से की गई है, जिसमें उन्होंने अलग-अलग इलेक्टॉनिक ध्वनियों के साथ प्रयोग किया है। स्टेडियम के अंदर, पुलिस सादे कपड़ों में होगी। कार्यक्रम स्थल की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जाएगी।

संगीत के मुख्य कार्यक्रम से पहले बम संसूचन व बम निरोधक दस्ते द्वारा पूरे स्टेडियम की जांच की जाएगी। इस कार्यक्रम के दौरान ड्रोन में लगे कैमरे कार्यक्रम स्थल की लाइव फीड पुलिस कंट्रोल रूम में उपलब्ध कराएंगे।

आयोजकों ने करीब 15,000 आसपास पार्किं ग स्लॉट्स की व्यवस्था की है। साथ ही स्टेडियम तक लोगों को पहुंचाने तथा उन्हें यहां से ले जाने के लिए शटल सेवा की शुरुआत भी की है।

=>
=>
loading...