NationalTop News

पाकिस्तानी गोलीबारी में दो की मौत, भारत का करारा जवाब

नियंत्रण रेखा से सटे राजौरी जिले में पाकिस्तानी गोलीबारी, राजौरी जिले में संघर्ष विराम का उल्लंघनfiring on loc

जम्मू कश्मीर नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की भीषण गोलीबारी

जम्मू| जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में शनिवार को पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई अंधाधुंध गोलीबारी में दो नागरिकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

जम्मू कश्मीर नौशेरा सेक्टर, पाकिस्तानी सेना की भीषण गोलीबारी, भारत का करारा जवाब, पाकिस्तानी गोलीबारी में दो की मौत
pak firing on loc

पाकिस्तानी सेना ने नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर सुबह 7.15 बजे गोलीबारी शुरू कर दी। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने बताया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सेना की ओर से अकारण की जा रही अंधाधुंध गोलीबारी का करारा जवाब दिया है।

यह भी पढ़ें- तेजस ने बीवीआर मिसाइल का सफल परीक्षण किया

क्षेत्र में भीषण गोलीबारी जारी है। पाकिस्तान की सेना छोटे हथियारों और स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल कर रही है और मोर्टार दाग रही है।

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने यह भी बताया कि पाकिस्तान की सेना ने पूंछ जिले में स्थित मंजाकोट क्षेत्र को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। इस क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर दोनों पक्षों के बीच भीषण गोलीबारी हो रही है।

पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा की गई अंधाधुंध गोलीबारी के चलते शुक्रवार को नौशेरा सेक्टर में सीमावर्ती गांवों के 14 परिवारों को अपने घरों से पलायन करना पड़ा था।

=>
=>
loading...