Uttar Pradesh

साक्षी महाराज ने ‘वेलेंटाइन डे’ के लिए दिया ये विवादित बयान

साक्षी महाराज, साक्षी महाराज का बयान, वेलेंटाइन डे, यूपी में अपराध की घटनाएं

साक्षी महाराज ने यूपी में हो रहे अपराधों के लिए ‘वेलेंटाइन डे’ को ठहराया जिम्मेदार

लखनऊ। उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने मीडिया से बातचीत करते हुए हाल ही में एक ऐसा बयान दे दिया है जिसपर लोग सवाल उठा रहे हैं और जमकर उनकी आलोचना की जा रही है।वेलेंटाइन डे, साक्षी महाराज, यूपी में अपराध, साक्षी महाराज का विवादित बयानदरअसल साक्षी महाराज ने कहा है कि बलात्कार और नाजायज़ औलाद के लिए वेलेंटाइन डे जिम्मेदार है। उनके इस बयान ने तूफान ला खड़ा किया है।
उन्होंने कहना है कि लड़का-लड़की आपस में प्रेम करते हैं फिर अलग हो जाते हैं।

लड़की किसी और से प्यार करने लगती है तो उसका पहला ब्वॉयफ्रेंड ये सोच लेता है कि इस लड़की को बरबाद करके छाड़ूंगा, ऐसे में फिर जबरन रेप होते हैं। इस बयान के बाद बीजेपी सांसद चर्चा में आ गए हैं।

इतना ही नहीं साक्षी महाराज ने सपा और बसपा को भी इसका जिम्मेदार बताया है। उनका कहना है कि दोनों पार्टियों की साजिशों की वजह से ही अपराध बढ़ रहें हैं।

=>
=>
loading...
Sudha Pal
the authorSudha Pal