घोड़ा और कार चालक दोनों हुए घायल
जयपुर। पूरे उत्तर भारत में पड़ रही विकट गर्मी का Side Effect राजस्थान की राजधानी जयपुर एक अजब नजारे के रूप में तब देखने को मिला जब गर्मी से बेहाल एक घोड़ा एक कार में घुस गया। यह हादसा इतना भयानक था कि घोड़ा कार का अगला शीशा तोड़कर अंदर घुस गया।
![घोड़ा और कार चालक दोनों हुए घायल, गर्मी से बेहाल घोड़ा कार में घुसा](https://liveuttarpradesh.com/wp-content/uploads/2017/06/horse-in-car.jpg)
काफी मशक्कत के बाद घोड़े का सिर कार से निकाला जा सका। इस हादसे में कार को तो नुकसान हुआ ही है, लेकिन चिंता की बात यह है कि घोड़े को भी काफी चोट आई है। रविवार दोपहर को जयपुर के सिविल लाइंस इलाके में स्थित जयपुर क्लब के सामने एक कार सामान्य गति से आ रही थी, तभी रेलवे स्टेशन की तरफ से एक शख्स घोड़े को लेकर पैदल लौट रहा थी।
यह भी पढ़ें- OMG ! वैज्ञानिक का दावा, इंसान के सूंघने की शक्ति कुत्ते के बराबर
कार के नजदीक पहुंचते ही घोड़ा न जाने क्यों आपा बैठा और भागने की कोशिश करने लगा। इसी फेर में घोड़ा कार के ऊपर पैर रखकर फांदने की कोशिश करने लगा। तभी उसका पैर लगने से कार के आगे की कांच टूट गई। कांच टूटते ही घोड़े का पैर कार के अंदर चला गया।
कांच के चलते घोड़े के पैर में कई जगह जख्म हो गए हैं। उसके चेहरे पर भी खरोंच आ गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घोड़े के शरीर का आधा से ज्यादा हिस्सा कार के अंदर घुस गया था। इस दृष्य को जिसने भी देखा वह हैरान रह गया।
आसपास के लोगों ने जैसे-तैसे कार का दरवाजा खोला और उसमें बैठे शख्स को बाहर निकाला। इसके बाद काफी मशक्कत से घोड़े को भी कार से बाहर निकाला। लोग ये समझ ही नहीं पा रहे थे कि भला घोड़ा कार के अंदर कैसे चला गया।
हादसे का यह वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइट पर वायरल हो रहा है। लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा ही नहीं हो रहा है कि भला घोड़ा कार के अंदर कैसे पहुंच गया। गनीमत रही कि इस हादसे में घोड़े और कार चालक को चोट तो आई है, लेकिन जानलेवा हादसा टल गया।