NationalTop News

अमित शाह ने महात्मा गांधी को क्यों बताया ‘चतुर’ बनिया?

ओडिशा में 2019 में सरकार बनाएगी भाजपा, अमित शाह का ओडिशा दौरा, गंजाम जिले के हुगुलपाटा गांवamit shah

भाजपा के  राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महात्मा गांधी को चतुर बनिया बताते हुए कांग्रेस पर साधा निशाना

लखनऊ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को ‘चतुर’ बनिया कह डाला है। उन्होंने रायपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस को निशाना बनाते हुए ये बात कही।
अमित शाह, 'चतुर' बनिया , कांग्रेस पार्टी
अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस किसी सिद्धांत पर बनी राजनीतिक पार्टी नहीं है। उसकी स्थापना एक क्लब के रूप में हुई। अलग- अलग विचारधारा के लोगों ने इसे आजादी के आंदोलन का माध्यम बनाया। उन्होंने कहा कि गांधीजी चतुर बनिया थे क्योंकि वो इसे जानते थे। इसी वजह से उन्होंने आजादी के बाद कहा था कि इसे बिखरने देना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस को बिखेरने का काम गांधी ने नहीं किया, लेकिन अब कुछ लोग उसको बिखेरने का काम खत्म रहे हैं। अमित शाह ने पार्टी की टांग खीचते हुए कहा कि कांग्रेस को उलझन रहती है कि कोई क्या कहेगा ? कोई क्या सोचेगा ?  उनका कहना है कि देश की 1650 राजनीतिक पार्टियों में से केवल भाजपा और सीपीआई (एम) का आंतरिक लोकतंत्र है।

=>
=>
loading...
Sudha Pal
the authorSudha Pal