Nationalमुख्य समाचार

उपद्रवी महिलाओं से निपटने के लिए कश्मीर सेनाध्यक्ष की नई तरकीब

बिपिन रावत, कश्मीर में पत्थरबाजी , भारतीय मिलिट्री एकेडमी, कश्मीर आतंकवाद

अब जल्द ही जवानों की रैंक में शामिल महिलाओं को किया जाएगा शामिल

लखनऊ। जिस तरह से कश्मीर में महिलाओं को उपद्रव मचाने के लिए ढाल की तरह उनका इस्तेमाल किया जाता है, उसे देखते हुए राज्य के सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने शनिवार को एक अहम फैसला लिया है।बिपिन रावत, कश्मीर में पत्थरबाजी , भारतीय मिलिट्री एकेडमी, कश्मीर आतंकवादभारतीय मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) देहरादून में पासिंग आउट परेड के दौरान सेना प्रमुख ने कहा कि कश्मीर में उपद्रवी महिलाओं को ढाल बना लेते हैं। ऑपरेशन के दौरान कई बार महिलाएं सामने आ जाती हैं। ऐसे में पुरुष जवान उन पर कार्रवाई करने में असहज महसूस करते हैं और उन्हें महिला पुलिस की मदद मांगनी पड़ती है। यही वजह है कि जवानों की रैंक में महिलाओं की जरूरत पड़ रही है।

युवाओं को गलत जानकारी देकर उन्हें भड़काया जा रहा है। ऐसी ही गलतफ़हमियों का शिकार होकर युवा पत्थरबाज और आतंकी बन जाते हैं। अब महिलाऐं भी इनमें शामिल हो रहीं हैं। हाल में सेना को हुई मुश्किलों को देखते हुए अब महिलाओं को जवानों की रैंक में भी शामिल किया जा सकता है।

=>
=>
loading...
Sudha Pal
the authorSudha Pal