Entertainment

6 साल बाद तमिल सिनेमा का निर्देशन करेंगे प्रभुदेवा

करुप्पु राजा वेलाई राजा, प्रभुदेवा, हैरिस जयराज, दिवंगत लेखक-निर्देशक सुभाष

‘करुप्पु राजा वेलाई राजा’ के लिए लंदन रवाना होंगे प्रभुदेवा

चेन्नई। अभिनेता-फिल्मकार प्रभुदेवा अपनी आने वाली फिल्म ‘करुप्पु राजा वेलाई राजा’ पर जल्द ही काम शुरू करने जा रहें हैं। इसी सिलसिले में वे लंदन जा रहे हैं। फिल्म में विशाल और कीर्ति मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।करुप्पु राजा वेलाई राजा, प्रभुदेवा,  हैरिस जयराज, दिवंगत लेखक-निर्देशक सुभाषप्रभुदेवा ने ट्वीट करते हुए लिखा है, “‘करुप्पु राजा वेलाई राजा’ के लिए हैरिस जयराज के साथ लंदन रवानगी।” फिल्म के संगीतकार हैरिस जयराज के साथ मिलकर फिल्म की धुनों पर काम करने के लिए प्रभुदेवा जा रहे हैं। इस फिल्म के जरिए फिल्मकार 6 साल बाद किसी तमिल सिनेमा का निर्देशन कर रहे हैं।

फिल्म की पटकथा दिवंगत लेखक-निर्देशक के सुभाष ने लिखी है। फिल्म में सायशा भी हैं। प्रभुदेवा ने ये फिल्म स्वर्गीय सुभाष को समर्पित की है। उन्होंने कहा कि जब वो सुभाष से पिछले साल मिला, तो उन्होंने कहा था कि वह निश्चित तौर पर नहीं कह सकते कि फिल्म देखने के लिए वो मौजूद रहेंगे।

 

=>
=>
loading...
Sudha Pal
the authorSudha Pal