NationalTop News

‘भाजपा का यार है कवि नहीं गद्दार है’

कुमार विश्वास, भाजपा, आम आदमी पार्टी

कुमार विश्वास बने भाजपा के यार, आप दफ़्तर के बाहर सज रहे पोस्टर

नई दिल्ली। कुमार विश्वास को आप का विद्रोही और भाजपा का हितैशी मानते हुए उनकी ही पार्टी के लोग उनकी धज्जियां उड़ा रहें हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी दफ़्तर के बाहर कुमार विश्वास के खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं जिसमें उन्हें गद्दार, धोखेबाज बताया गया है।कुमार विश्वास, भाजपा, आम आदमी पार्टीकुमार विश्वास को पार्टी से निकालने की मांग की जा रही है। पोस्टर में लिखा है, ”भाजपा का यार है कवि नहीं गद्दार है। ऐसे धोखेबाजों को बाहर करो.. बाहर करो”। इस पोस्टर के जरिए विश्वास को विपक्षी पार्टी का यार भी बताया गया है। विश्वास पर आरोप है कि वो चोरी-छुपे पार्टी के खिलाफ रणनीति बनाते हैं। ऐसे में नेता की पार्टी से वफ़ादारी पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। कुमार विश्वास, भाजपा, आम आदमी पार्टी इसके साथ ही विश्वास का काला सच बताने के लिए दिलीप पांडेय का आभार भी व्यक्त किया गया है। फिलहाल पोस्टर को जारी करने वाले की कोई खबर नहीं है। इस समय आप नेता कुमार विश्वास और पार्टी नेताओं में नाराजगी की खबरें हैं।

=>
=>
loading...
Sudha Pal
the authorSudha Pal