Gadgets

सफर के दौरान आपके हमसफर बनेंगे ये 4 ऐप

पॉकेट गाइड , ऐप इन दि एयर , बी सेफ़ ,गूगल मैप

ये ऐप आपके सफर को बनाएंगे आसान, करेंगे गाइड

लखनऊ। अगर आप घूमने के शौकीन हैं तो इंटरनेट और ऐप की मदद लेकर अपने समय की बचत और परेशानियों को भी दूर कर सकते हैं। प्लेस्टोर पर ऐसे कई ऐप हैं जो सुरक्षा और ठहरने जैसी कई जानकारियां देते हैं और आपको गाइड करते हैं।पॉकेट गाइड , ऐप इन दि एयर , बी सेफ़ ,गूगल मैपपॉकेट गाइड ऐप ऑडियो के जरिए यूजर को पूरे शहर की जानकारी देता है। मतलब पूरी जानकारी फोन पर सुनते हुए यात्रा कर सकते हैं। इस एप को यूजर गूगल एप के जरिए लोड कर सकते हैं। ये ऐप पूरे विश्व के 150 देशों की जानकारी देता है, जिसमें भारत के 23 प्रसिद्ध पर्यटक स्थल शामिल हैं। गूगल ने इस एप को 4.2 रेटिंग दी है।

गूगल मैप के जरिए आप होटल और रेस्टोरेंट की भी पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। खास बात ये है कि इसकी सेटिंग विकल्प में जाकर रिव्यू टूल को क्लिक कर आप खुद के लिए बेहतर होटल और उसतक जाने का पूरा रास्ता तलाश सकते हैं। इसे 4.3 रेटिंग दी गई है।

ऐप इन दि एयर ऐप आपको फ्लाइट्स की सभी जानकारी देगा। इससे आप अपनी ट्रिप को और भी सस्ता बना सकते हैं। ये आपको रियल टाइम फ्लाइट्स के बारे में बताएगा। इसके अलावा एयरपोर्ट नेविगेशन मैप और टिप्स, फ्लाइट अपडेट, गेट चेंजेस इन सभी को आप इस एप के जरिए मोबाइल पर पा सकते हैं।

बी सेफ़ ऐप जब आप घर से दूर रहते हैं तो नोटिफिकेशन के जरिए आप के अपनों तक लोकेशन शेयर करता है। इस एप में अपने दोस्तों का एक ग्रुप भी तैयार किया जा सकता है। ऐप यूजर को एमरजेंसी अपडेट और अलार्म तक की सुविधा देता है। यानी घूमने के दौरान आप किसी मुसीबत में हो तो तत्काल एक क्लिक पर अपने ग्रुप के सदस्यों को सूचना दे सकते हैं। गूगल ने इस एप को 4.1 रेटिंग दी है।

=>
=>
loading...
Sudha Pal
the authorSudha Pal