स्वस्थ शरीर के लिए सेक्स भी आवश्यक
शादी के बाद पति-पत्नी के बीच सेक्स संबंध तो बनता ही है। जिस तरह शरीर के लिए खाना-पीना और नींद जरूरी है उसी तरह स्वस्थ शरीर के लिए सेक्स भी आवश्यक है लेकिन काम-काज में व्यस्त रहने की वजह से पति-पत्नी आपस में कई दिनों तक सेक्स नहीं करते जिससे शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। आइए जानिए इससे होने वाले नुकसान के बारे में
रोग प्रतिरोधक क्षमता
नियमित रूप से सेक्स करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है लेकिन जब कई दिनों तक आपस में संबंध न बनाए जाएं तो शरीर कमजोर हो जाता है और कई तरह की बीमारियां लगने का खतरा रहता है।
यह भी पढ़ें- कॉलेज जाते ही ब्वॉयफ्रैंड क्यों बनाना चाहती हैं लड़कियां?
दिल की बीमारी
सेक्स करने से शरीर और दिल स्वस्थ रहता है। ऐसे में जब महिला और पुरूष शारीरिक संबंध बनाना छोड़ दें तो उन्हें हार्ट प्रॉब्लम हो सकती है और मांसपेशियों और हार्मोन पर भी बुरा असर पड़ता है।
तनाव
ऑफिस और घर के काम-काज की वजह से तनाव की स्थिति पैदा हो जाती है। ऐसे में SEX करने से तनाव कम होता है और दिमाग भी फ्रैश रहता है।
प्रोस्टेट कैंसर
शारीरिक संबंध न बनाने की वजह से पुरूषों के शरीर में कमजोरी आ जाती है जिससे प्रोस्टेट कैंसर होने का खतरा बन जाता है।