InternationalTop News

मक्‍का में आत्मघाती हमला, विदेशी तीर्थयात्रियों के साथ 11 घायल

अलविदा जुमे की नमाज़ , मक्का, रमज़ान, आत्मघाती हमला

अलविदा जुमे की नमाज़ के दौरान ये आत्मघाती हमला हुआ

मक्का। इस्लाम के सबसे पवित्र शहर मक्का के मस्जिद अल हरम पर शुक्रवार को आतंकी आत्मघाती हमला किया गया। इस हमले में पांच सुरक्षाकर्मी और छह विदेशी तीर्थयात्री जख्मी हो गए हैं। सऊदी अरब के गृहमंत्रालय ने इस घटना की जानकारी दी है।अलविदा जुमे की नमाज़ , मक्का, रमज़ान, आत्मघाती हमलाबताया जा रहा है कि ये घटना मक्का की बड़ी मस्जिद के पास हुई। उस समय हज़ारों तीर्थयात्री मस्जिद में रमजान के अलविदा जुमे की नमाज अदा करने के लिए इकट्ठा हुए थे। गृहमंत्रालय के प्रवक्ता जनरल अल-तुर्की ने बताया कि पुलिस ने आतंकियों की साजिश नाकाम कर दी है। उन्होंने बताया कि आतंकियों का निशाना यहां की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाना था।

इस हमले के बाद इलाके की सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता कर दी गई है। मक्का में मौजूद बाकी तीर्थयात्री सुरक्षित हैं। इस विस्फोट में इमारत का एक हिस्सा ढह गया। साथ ही इसमें पांच पुलिसकर्मी घायल हुए हैं जिन्हें तीर्थयात्रियों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया।अलविदा जुमे की नमाज़ , मक्का, रमज़ान, आत्मघाती हमलाआपको बता दें कि इस एक ही दिन सउदी अरब में अलग-अलग जगहों पर तीन आत्मघाती हमले हुए हैं, जिनमें सात लोग मारे जा चुके हैं। अमेरिकी खुफिया विभाग के मुताबिक, इन विस्फोटों के पीछे आईएसआईएस का हाथ होने के सुराग मिले हैं।

हमले के पीछे संदिग्धों में महिला भी शामिल

मक्का में की गई छापेमारी में पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें एक महिला भी शामिल है। ये लोग मस्जिद के आसपास का जायजा लेने आए थे। मस्जिद के नजदीक एक तिमंजिला इमारत में छिपे एक आतंकी ने खुद को सुरक्षाकर्मियों से घिरता देख गोलीबारी कर दी और बाद में विस्फोटक से खुद को उड़ा दिया।

=>
=>
loading...
Sudha Pal
the authorSudha Pal