InternationalTop News

ग्रैंड मस्जिद पर हमले की साजिश नाकाम, हमलावर ने खुद को उड़ाया

सऊदी अरब के मक्का में है ग्रैंड मस्जिद, ग्रैंड मस्जिद पर हमले की साजिश नाकाम, हमलावर ने खुद को उड़ायाgrand mosque in mecca

सऊदी अरब के मक्का में है ग्रैंड मस्जिद

रियाद| सऊदी अरब के सुरक्षा बलों ने पवित्र स्थल मक्का की ग्रैंड मस्जिद और वहां मौजूद श्रद्धालुओं पर आतंकवादी हमले की एक कोशिश नाकाम कर दी है। इस दौरान खुद को उड़ाने वाले एक हमलावर और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी भी हुई।

सऊदी अरब के मक्का में है ग्रैंड मस्जिद, ग्रैंड मस्जिद पर हमले की साजिश नाकाम, हमलावर ने खुद को उड़ाया
grand mosque in mecca

देश के गृह मंत्रालय ने कहा कि उन्होंने जेद्दा के एक और मक्का के दो स्थानों पर कार्रवाई कर हमले की साजिश नाकाम कर दी। इनमें से एक स्थान ग्रैंड मस्जिद के पास स्थित अजयाद अल मसाफी इलाका है।

यह भी पढ़ें- मक्‍का में आत्मघाती हमला, विदेशी तीर्थयात्रियों के साथ 11 घायल

सऊदी की अल-अरबिया वेबसाइट ने गृह मंत्रालय के सुरक्षा प्रवक्ता मंसूर अल-तुर्की के हवाले से बताया कि इस अभियान में एक महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

रपट के अनुसार, पांच सुरक्षाकर्मी और छह अन्य लोग घायल हुए हैं। तुर्की ने कहा कि सुरक्षा बलों ने पवित्र स्थल मक्का की ग्रैंड मस्जिद और वहां मौजूद श्रद्धालुओं पर आतंकवादी हमले की एक कोशिश नाकाम कर दी है।

=>
=>
loading...